फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda DC issues Notice to Salabatpura Dera for organising program without permission

बठिंडा: बिना अनुमति सलाबतपुरा में डेरा सच्चा सौदा के समागम पर प्रशासन सख्त, डीसी ने जारी किया नोटिस

Tue, 11 Jan 2022 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 05:05 PM IST
सार

डेरा प्रबंधक हरनाम सिंह ने कहा कि यह समागम पहले से तय नहीं था, हर साल दूसरे रविवार शाह सतनाम जी के प्रकाश दिवस के मौके पर सत्संग होता है, लोग अपनी मर्जी के साथ यहां पहुंचे थे।  

विज्ञापन
Bathinda DC issues Notice to Salabatpura Dera for organising program without permission
डेरा सलाबतपुरा में जुटे डेरा समर्थक। - फोटो : फाइल

विस्तार

डेरा सच्चा सौदा सिरसा के बठिंडा स्थित सबसे बड़े डेरे सलाबतपुरा में रविवार 9 जनवरी को आयोजित समागम में लाखों की तादाद में संगत पहुंचने व राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी का जिला चुनाव अधिकारी ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसे कोरोना नियमों की अवहेलना करार देते डेरा प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन


समागम में भाजपा के पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, हरजीत सिंह ग्रेवाल, पूर्व चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट बठिंडा मोहन लाल गर्ग, कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, पूर्व मंत्री और डेरा प्रमुख के समधी हरमन्दर सिंह जस्सी, पूर्व विधायक मंगत राय बंसल और आप के बठिंडा से उम्मीदवार जगरूप सिंह गिल पहुंचे थे। इस मौके पर लाखों की तादाद में डेरा प्रेमी पहुंचे थे। 
विज्ञापन


इस समागम का डिप्टी कमिश्नर बठिंडा अरविन्दपाल सिंह की तरफ से गंभीर संज्ञान लेते हुए प्रबंधकों को नोटिस निकाला गया है। कोरोना महामारी की पाबंदियों के बावजूद बड़ा समागम करने पर जवाब मांगा गया है। भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने इस समागम की हिमायत करते हुए कोरोना महामारी के नियमों के अधीन समागम होने और पाबंदियां टूटने की बात से इनकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा प्रबंधक बोले-कोरोना नियमों का पालन किया गया था

वहीं डेरा प्रबंधक हरनाम सिंह ने कहा कि यह समागम पहले से तय नहीं था, हर साल दूसरे रविवार शाह सतनाम जी के प्रकाश दिवस के मौके पर सत्संग होता है, लोग अपनी मर्जी के साथ यहां पहुंचे थे। भारी तादाद में पहुंचने के संबंध में उन्हें भी किसी तरह का पूर्व अनुमान नहीं था। फिर भी इस मौके पर कोरोना नियमों का पालन किया गया था। सैनेटाइजर और मास्क भी बांटे गए। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से प्रशासन से इजाजत भी मांगी गई थी, परन्तु उन्हें इजाजत नहीं मिली थी। 

डीसी बोले-कानूनी कार्रवाई की जाएगी

वहीं डिप्टी कमिश्नर बठिंडा अरविन्दपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन की तरफ से इस तरह के बड़े समागम करने की कोई इजाजत नहीं दी गई। कोरोना महामारी के नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। इस बारे में पूरी कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों और समूह संस्थाओं से अपील की कि वह ऐसे समागम न करें जिससे कोरोना महामारी फैलने का अंदेशा बने व लोगों की जान को खतरा पैदा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed