{"_id":"b79ffe9377a2ac772b39b81c0ddb6212","slug":"bags-full-of-jewelry-and-cash-seized-from-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से गहने और नगदी से भरा बैग छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से गहने और नगदी से भरा बैग छीना
अमर उजाला नवांशहर
Updated Fri, 27 Sep 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
नवांशहर में बंगा रोड पर आईसीआई बैंक के पास तीन बाइक सवार युवकों ने वीरवार रात एक बुजुर्ग महिला से गहनों और नगदी से भरा बैग छीन लिया।
बैग में 50 हजार नगद और लगभग छह लाख के गहने थे। पीड़ित महिला के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
आर्य समाज रोड स्थित मोहल्ला गोबिंदगड़ निवासी जसविंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति बीमार हैं और एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, जबकि उनकी बेटी विदेश में रहती है।
घर में पति-पत्नी ही रहते हैं। पति के अस्पताल में होने की वजह से वह अपने गहने भी बैग में डालकर अस्पताल ले जाती थीं, ताकि पीछे से अकेले घर को कोई निशाना न बना दे।
जसविंदर कौर का कहना है कि वीरवार रात 9 वजे के करीब जब वह अस्पताल से अपने घर को आ रही थी तो बंगा रोड़ पर बस स्टैंड की ओर से तीन नौजवान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उसके हाथ से बैग छीन कर फरार हो गए ।
विज्ञापन
जसविद्र कौर के अनुसार उसके बैग में दो -दो तोले की सोने की 6 चूड़ियां , एक सोने का कड़ा मिलाकर लगभग छह लाख के गहने व 50 हजार रुपये थे।
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। इस लूट में परिवार के किसी जानकार के हाथ होने का शक है।