{"_id":"f70a0bb6bf47072f2a09561f5678f9ec","slug":"attempt-of-rape-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट के बहाने महिला साथी से किया शर्मनाक काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट के बहाने महिला साथी से किया शर्मनाक काम
अमर उजाला
Updated Mon, 30 Sep 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में गुरदासपुर जिले के सिविल अस्पताल एसएमओ को महिला साथी से बलात्कार के प्रयास के आरोप में सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
सेहत विभाग ने मैक्स कंपनी के सहयोग से जिले के कैंसर पीडि़त मरीजों का पता लगाने के लिए सिविल अस्पताल में मेगा कैंप लगाया था। इसमें सेहत विभाग के डाक्टरों के अलावा मैक्स कंपनी के कर्मचारी भी सहयोग कर रहे थे।
कैंप समाप्त होने के बाद जब कंपनी की महिला नोडल अफसर अमृतसर जाने के लिए रवाना होने लगी तो एसएमओ डॉ. अश्विनी कुमार सौंधी ने उन्हें अपने साथ कार में जाने का ऑफर दिया।
विज्ञापन
इस पर महिला जाने को तैयार हो गई। डॉ. सौंधी नोडल अफसर के साथ वाया कलानौर रोड होते हुए अमृतसर के लिए रवाना हुए।
आरोप है कि कलानौर के नजदीक डॉ. सौंधी ने महिला अफसर से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर कार रोकी तो पीड़िता पुलिस से शिकायत की।