फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Athlete Veerpal Kaur work as laborer due to financial problem Punjab Assembly Speaker Sandhwan gave one lakh

मजदूरी कर रही थी एथलीट: पैसे नहीं थे तो छूटी पढ़ाई, वीरपाल कौर की मदद के लिए आगे आए पंजाब विस स्पीकर संधवां

Mon, 22 Jul 2024 07:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 22 Jul 2024 07:42 PM IST
सार

आर्थिक हालत के कारण खेल और पढ़ाई छोड़ मजदूरी कर रही एथलीट वीरपाल कौर के सपने फिर साकार होंगे। एथलीट की मदद के लिए कोटकपूरा के विधायक व पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां आगे आए हैं।

विज्ञापन
Athlete Veerpal Kaur work as laborer due to financial problem Punjab Assembly Speaker Sandhwan gave one lakh
एथलीट वीरपाल कौर के साथ स्पीकर संधवां - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फरीदकोट की एक महिला एथलीट रुपयों की तंगी के चलते मजदूरी करने के लिए मजबूर थी। आर्थिक तंगी के कारण एथलीट को अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी। प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं पर मेडल जीतने वाली एथलीट वीरपाल कौर ऐसी परिस्थितियों से गुजर रही थी, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। गरीब घर की बेटी ने खेलों में अपने आप को साबित किया, लेकिन आर्थिक तंगी ने उसके सपने साकार होने से रोक दिए थे। लेकिन अब वीरपाल कौर के सपनों को पंख भी लगेंगे और सपने साकार भी होंगे।  
विज्ञापन

 
आर्थिक हालत के कारण मजदूरी करने को मजबूर हुई फरीदकोट के ब्लाक जैतो के गांव अजीत गिल की एथलीट वीरपाल कौर की मदद के लिए कोटकपूरा के विधायक व पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां आगे आए हैं। प्रदेश की एथलीट किसी वजह से पीछे न रहे और उसे भविष्य में कोई परेशानी न आए इसलिए संधवां ने वीरपाल की मदद की है। संधवां ने एथलीट वीरपाल कौर को पढ़ाई जारी रखने के लिए एक लाख रुपये की राशि दी है। 
विज्ञापन


कई पदक जीत चुकी हैं वीरपाल कौर
एथलीट वीरपाल कौर कई पदक जीत चुकी हैं। वह प्रदेश स्तर के मुकाबलों में खुद को साबित करते हुए कई पदक जीतकर प्रदेश व अपने जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। स्पीकर संधवां ने कहा कि वीरपाल कौर के बारे में उन्हें जानकारी मिली तो वह तुरंत वीरपाल कौर से मिलने के लिए उसके घर पहुंचे। विधानसभा स्पीकर संधवां ने उनके घर पर पहुंच कर यह राशि सौंपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धान लगाने का काम कर रही थी वीरपाल कौर
संधवां ने कहा कि वीरपाल कौर पुत्री सुखदेव सिंह जोकि एथलीट के साथ साथ पढ़ाई में भी काफी अच्छी है, लेकिन पढ़ाई जारी रखने के लिए धान लगाने का कार्य करना पड़ रहा था जिसकी सूचना मिलते ही वह उसका हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं। 


खिलाड़ियों के साथ सरकार
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में खेलों व खिलाड़ियों को उत्साहित किया जा रहा है और खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने वीरपाल कौर को उच्च शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ है। भविष्य में भी वह खिलाड़ियों तमाम सुविधाएं देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed