फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ASI, arrest, taking, bribe

हादसे का फैसला करवाने के नाम पर मांगे थे पैसे, काबू

Thu, 24 Jul 2014 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथ्ाला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथ्ाला Updated Thu, 24 Jul 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
ASI, arrest, taking, bribe
विजिलेंस ब्यूरो कपूरथला की टीम ने चौकी भुलाणा के इंचार्ज को एक हादसे का फैसला करवाने के नाम पर ली गई 10 हजार की रिश्वत की रकम सहित वीरवार को काबू किया।
विज्ञापन



आरोपी एएसआई के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो, कपूरथला के डीएसपी कुलवंत राए को हरजिंदर सिंह निवासी गांव ढुडीयावाल ने दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसके स्कूटर सवार दादा को पिछले दिनों कोई अज्ञात वाहन सवार जोरदार टक्कर मार गया था।
विज्ञापन



हादसे में उसके दादा जख्मी हो गए थे, वहीं उनका स्कूटर भी टूट गया था। स्कूटर को पुलिस ने चौकी भुलाणा में खड़ा कर लिया था। इस दौरान जब उस द्वारा हादसे को अंजाम देने वाले कुछ व्यक्तियों के नाम चौकी इंचार्ज मनजीत सिंह को बताए गए तो उसने उन लोगों को मामले में नामजद करने और समझौता करवाने के तहत 20 हजार रुपये मांगे। उस ने उसने पैसे देने की बात मान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके तहत 10 हजार की रकम उसने वीरवार को एएसआई मनजीत सिंह के हवाले करनी थी। डीएसपी कुलवंत राए ने एक विशेष टीम का गठन करके उसमें मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी मनोहर सिंह और खेतीबाड़ी विभाग के सीनियर सहायक परमजीत सिंह को सरकारी गवाह और कुलवदिंर सिंह को प्राइवेट गवाह के तौर पर शामिल कर एएसआई मनजीत सिंह को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब शिकायतकर्ता हरजिंदर सिंह ने उसे 10 हजार की रकम पकड़ाई। थाना विजिलेंस ब्यूरो जालंधर की पुलिस ने एएसआई मनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed