{"_id":"fe59f26ceee66bef10c60189a661a0a7","slug":"asi-arrest-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का फैसला करवाने के नाम पर मांगे थे पैसे, काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे का फैसला करवाने के नाम पर मांगे थे पैसे, काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथ्ाला
Updated Thu, 24 Jul 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो कपूरथला की टीम ने चौकी भुलाणा के इंचार्ज को एक हादसे का फैसला करवाने के नाम पर ली गई 10 हजार की रिश्वत की रकम सहित वीरवार को काबू किया।
आरोपी एएसआई के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो, कपूरथला के डीएसपी कुलवंत राए को हरजिंदर सिंह निवासी गांव ढुडीयावाल ने दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसके स्कूटर सवार दादा को पिछले दिनों कोई अज्ञात वाहन सवार जोरदार टक्कर मार गया था।
हादसे में उसके दादा जख्मी हो गए थे, वहीं उनका स्कूटर भी टूट गया था। स्कूटर को पुलिस ने चौकी भुलाणा में खड़ा कर लिया था। इस दौरान जब उस द्वारा हादसे को अंजाम देने वाले कुछ व्यक्तियों के नाम चौकी इंचार्ज मनजीत सिंह को बताए गए तो उसने उन लोगों को मामले में नामजद करने और समझौता करवाने के तहत 20 हजार रुपये मांगे। उस ने उसने पैसे देने की बात मान ली।
विज्ञापन
इसके तहत 10 हजार की रकम उसने वीरवार को एएसआई मनजीत सिंह के हवाले करनी थी। डीएसपी कुलवंत राए ने एक विशेष टीम का गठन करके उसमें मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी मनोहर सिंह और खेतीबाड़ी विभाग के सीनियर सहायक परमजीत सिंह को सरकारी गवाह और कुलवदिंर सिंह को प्राइवेट गवाह के तौर पर शामिल कर एएसआई मनजीत सिंह को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब शिकायतकर्ता हरजिंदर सिंह ने उसे 10 हजार की रकम पकड़ाई। थाना विजिलेंस ब्यूरो जालंधर की पुलिस ने एएसआई मनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।