Punjab News: प्रकाश सिंह बादल की अस्थियां विसर्जित, कल अंतिम अरदास, आ सकते गृह मंत्री अमित शाह
प्रकाश सिंह बादल निमित अंतिम अरदास एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम गुरुवार को गांव बादल में स्थित माता जसवंत कौर मेमोरियल स्कूल में होगा। पूर्व सीएम बादल के अंतिम अरदास समागम में देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य दिग्गज नेताओं के पहुंचने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सियासत में बड़ा कद रखने वाले अकाली दल के सरपरस्त व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अस्थियां बुधवार को कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब के पास बने अस्तघाट में विसर्जित की गईं। अस्थि विसर्जन से पहले गुरु मर्यादा के अनुसार श्री जपुजी साहिब का पाठ किया गया।
बादल परिवार दो इंडो केनेडियन बसों में सवार होकर गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में पहुंचा। पारिवारिक सदस्यों ने अस्थियों वाले कलश हाथों में लिए थे जबकि सुखबीर सिंह बादल ने कलश को सीने से लगाकर रखा था। बस से निकलते ही लोगों ने अस्थियों वाले कलशों पर फूलों की वर्षा की और प्रकाश सिंह बादल अमर रहे के नारे लगाए। सुखबीर सिंह बादल की धर्मपत्नी सांसद हरसिमरत कौर बादल, पुत्र अनंतवीर सिंह, दोनों बेटियों हरलीन कौर और गुरकीरत कौर काफी भावुक दिखाई दिए।
गुरुद्वारा साहिब में सुरक्षाकर्मियों ने युवक को रोका, सुखबीर ने पास बिठाया
गुरुद्वारा साहिब में बैठे हुए सुखबीर सिंह बादल के पास दुख जाहिर करने के लिए एक युवक भी पहुंचा था। उसे पहले सुरक्षा कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। बाद में सुखबीर बादल उसे अपने नजदीक बिठा लिया। पौधरोपण करने के समय भी उक्त युवक सुखबीर बादल के ही साथ रहा।
अंतिम अरदास में आ सकते हैं गृह मंत्री शाह
प्रकाश सिंह बादल निमित अंतिम अरदास एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम गुरुवार को गांव बादल में स्थित माता जसवंत कौर मेमोरियल स्कूल में होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्व सीएम बादल के अंतिम अरदास समागम में देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य दिग्गज नेताओं के पहुंचने की संभावना है। जिसके चलते गांव बादल में तीन अस्थायी एवं एक स्थायी हेलीपैड भी तैयार किया गया है।
गौरतलब है कि देश और पंजाब से कई दिग्गज नेता आज बादल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आएंगे। कार्यक्रम स्थल पर 500x100 फुट का वाटरप्रूफ टेंट तैयार किया गया है। इसमें लगभग 30 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम होगा। बुधवार को डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार व एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
केंद्र से दिग्गज नेताओं के आने की संभावना के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर चार हेलीपैड बनाए गए हैं। गांव बादल, लंबी के खेल स्टेडियम व गांव कालझरानी में अस्थायी हेलीपैड बनाए गए हैं, जबकि बठिंडा हवाई अड्डा को स्थायी तौर पर चुना गया है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर लगभग 10 जिलों की पुलिस तैनात की जाएगी। वहीं पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अलग-अलग जगह पर पार्किंग स्थल बनाए हैं।
#WATCH पंजाब: शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल अपने पिता, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अस्थियां विसर्जित करने के लिए श्री मुक्तसर साहिब से किरतपुर साहिब के लिए रवाना। pic.twitter.com/iNs9BrzJuJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2023