फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ANTF takes major action against drug smugglers in Jalandhar: Firing during raid in Gorsia village; one injured

Punjab: जालंधर में ANTF की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: गोरसिया गांव में रेड के दौरान फायरिंग; एक घायल

Fri, 08 Aug 2025 09:25 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Aug 2025 09:25 AM IST
सार

आरोपी सनी सिंह और एक अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने घटनास्थल से नशीले पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं। ANTF और जालंधर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
ANTF takes major action against drug smugglers in Jalandhar: Firing during raid in Gorsia village; one injured
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जालंधर के गांव गोरसिया में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ANTF ने एक नशा तस्कर के ठिकाने पर छापेमारी की, जिस दौरान मुख्य आरोपी सनी सिंह और उसके दो साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें सनी सिंह के साथी देविंदर सिंह को गोली लगी। घायल देविंदर सिंह का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, सनी सिंह और एक अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने घटनास्थल से नशीले पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं। ANTF और जालंधर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जालंधर के SSP (रूरल) हरकमल प्रीत सिंह खाख ने बताया कि यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सनी सिंह और उसके साथी सीमा पार से नशे और हथियारों की तस्करी में शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed