{"_id":"2fc157c4-9907-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"anna-will-arrive-today-amritsar-rally-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना आज पहुंचेंगे अमृतसर, रैली कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना आज पहुंचेंगे अमृतसर, रैली कल से
अमृतसर/लुधियाना/फिरोजपुर/ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अपनी जनतंत्र यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनका पंजाब में शानदार तरीके से स्वागत किया जाएगा।
अन्ना और रिटायर्ड जनरल वीके सिंह 30 मार्च को गुरु नगरी अमृतसर पहुंचेंगे। यहां अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की यूनिट उनका भव्य स्वागत करेगी। पार्टी के जिला कोआर्डिनेटर अशोक तलवार ने कहा कि अन्ना हजारे के स्वागत में जनतांत्रिक मोर्चा, आम आदमी पार्टी और इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता भारी संख्या में 31 मार्च को अमृतसर से निकाली जाने वाली परिवर्तन रैली में हिस्सा लेंगे।
लुधियाना में फूलों की बारिश से स्वागत
वहीं जनतंत्र यात्रा के दौरान अन्ना हजारे एक अप्रैल को लुधियाना पहुंचेंगे। एक अप्रैल को सुबह अन्ना का जालंधर बाईपास चौक में महिलाएं एवं बच्चे पुष्प वर्षा और आरती से अभिनंदन करेंगे।
इसके बाद अन्ना काफिले के रूप में शहर में रैली को संबोधित करने के अलावा कई कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। शाम को वह मोगा के लिए रवाना हो जाएंगे। अन्ना की यात्रा को कामयाब करने के लिए कई सामाजिक और गैर राजनीतिक दल जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
स्वाभिमानी समाज सेवक मंच के राष्ट्रीय कनवीनर मेजर जनरल (रिटायर्ड) नरेंद्र बहादुर ने शुक्रवार को बीआरएस नगर में आयोजित कांफ्रेंस में बताया कि इस यात्रा का मकसद जनता को जागरूक करना और एकजुट करना है।
वहीं राष्ट्र धर्म संस्था के प्रधान कुं वर रंजन ने कहा कि एक अप्रैल को जालंधर बाईपास तक कार रैली निकाली जाएगी। इसी रैली के साथ अन्ना को शहर में लाया जाएगा।
शहीद-ए-आजम को देंगे श्रद्धांजलि
अन्ना हजारे दो अप्रैल को शहीदों की धरती फिरोजपुर पहुंच कर हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीद स्मारक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा को फूल मालाएं पहनाकर श्रद्धांजलि देंगे।
हिंदू सभा के प्रधान राकेश अग्रवाल (बब्बली) ने बताया कि शुक्रवार शाम अन्ना हजारे के स्वागत के लिए जनतंत्र मोर्चा के पंजाब प्रधान राजबीर सिंह की अध्यक्षता में छावनी के एक ढाबे पर बैठक हुई। इसमें क्षेत्र की समाजसेवी संस्थाओं के सभी सदस्य उपस्थित थे।