फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   anna hazare embarks on second freedom struggle

'आजादी की दूसरी जंग के लिए तैयार रहें युवा'

Mon, 01 Apr 2013 11:41 AM IST
अमृतसर/कपूरथला/जालंधर/ब्यूरो
अमृतसर/कपूरथला/जालंधर/ब्यूरो Updated Mon, 01 Apr 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
anna hazare embarks on second freedom struggle

समाजसेवी अन्ना हजारे की जनतंत्र यात्रा का आज दूसरा दिन है। जालंधर में अपने समर्थकों से उन्होंने कहा कि केवल जन आंदोलन से ही देश में बदलाव आ सकता है। ऐसे में युवाओं की भागीदारी बेहद अहम होगी।

विज्ञापन


रविवार को अमृतसर से अन्ना ने अपने समर्थकों के साथ यह यात्रा शुरू की। यात्रा में उनके साथ पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह भी हैं। 18 महीने चलने वाली इस यात्रा में अन्ना करीब छह करोड़ लोगों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन


अन्ना ने यात्रा शुरू करने से पहले दुर्ग्याणा मंदिर और स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना की और जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अन्ना ने कहा कि अज्ञानी लोग ही धर्म स्थलों पर हमले करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना ने गरजते हुए युवाओं से कहा कि राजनीतिक गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आजादी की दूसरी लड़ाई लड़नी होगी।

अन्ना ने युवाओं को समझाया कि विचारों के बदलाव से ही क्रांति आएगी। युवाओं को कुर्बानी देनी होगी। जेल यात्रा भी करनी होगी।

यात्रा से पहले जलियांवाला बाग के बाहर अपने विशेष वाहन की छत से रविवार सुबह अन्ना स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। एसजीपीसी के पदाधिकारियों के ओर से अन्ना को सिरोपा और पुस्तकों का सेट भेंट किया गया।


अन्ना ने वर्ष 1984 में मारे गए लोगों को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। दोषियों को सजा मिलेगी।

कपूरथला में अन्ना ने कहा कि जब तक लोगों के हाथ में सरकार गिराने की ताकत नहीं आती तब तक बदलाव नहीं आएगा। जन लोकपाल में जब तक 'राइट टू रिजेक्ट' शामिल नहीं होगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed