फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Youth killed with sharp weapons in Amritsar

अमृतसर में तेजधार हथियारों से युवक की हत्या, महिला से प्रेम संबंधों से नाराज परिजनों ने दिया अंजाम

Wed, 04 May 2022 01:24 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth killed with sharp weapons in Amritsar
अमृतसर। जंडियाला थानाक्षेत्र के गांव नंगल दयाल में प्रेम संबंधों से नाराज कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से एक युवक की हत्या कर दी। उसकी पहचान धर्मजीत सिंह (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसमें 5 लोगों को नामजद किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

जंडियाला के गांव नंगल दयाल निवासी कश्मीर कौर ने पुलिस को बताया कि उनका पति लखविंदर सिंह और बेटा धर्मजीत सिंह मेहनत मजदूरी करते हैं। दोनों कभी हलवाइयों के साथ तो कभी खेत में दिहाड़ी लगाते हैं। चार साल पहले उनके बेटे धर्मजीत सिंह के एक विवाहिता के साथ प्रेम संबंध बन गए। इससे गुस्साए विवाहिता के परिवार वालों का उसके साथ झगड़ा भी हुआ। डेढ़ साल पहले उन्होंने विवाहिता को मायके भेज दिया। आरोपी जोबन सिंह और सुखदेव सिंह अपने मन में धर्मजीत सिंह के प्रति रंजिश रखते थे। झगड़ा होने पर दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कश्मीर कौर ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मंगलवार को उनके बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जोबन सिंह, सुखदेव सिंह, सुरिंदर सिंह और सुदेश सिंह सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। डीएसपी जंडियाला सुखविंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed