फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Youth dies due to drug overdose, case registered against three friends

Amritsar News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, तीन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 24 Sep 2024 09:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 24 Sep 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drug overdose, case registered against three friends
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। दोस्तों के साथ किसी सुनसान जगह पर बैठकर नशा कर रहे सूरज कुमार निवासी सुल्तानविंड की मौत हो गई। उक्त युवक ने नशे की ओवरडोज ले ली थी, जिसे उसका शरीर झेल नहीं पाया और इससे सूरज ने दम तोड़ दिया।
सूरज को नशा करवाने के आरोप में थाना सुल्तानविंड पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के नाम गांव पंडोरा निवासी मोनू, साजन और हैप्पी है। फिलहाल किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया है। पुलिस शिकायत में मृतक के पिता किशन यादव ने बताया कि उसके तीन बेटे और एक बेटी हैं। सूरज उनका सबसे छोटा बेटा था, जोकि आरोपियों के साथ उनकी संगत में फंस गया था और नशा करने लगा था। उन्होंने कई बार समझाने की भी कोशिश की, मगर सब बेकार था। सूरज के उक्त दोस्त उसे नशा करने के लिए उकसाते रहते थे।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर को वह सूरज को अपने साथ गांव के बाहर लगने वाला मेला देखने के लिए ले गया। वह दोनों शाम को घर लौटे। इसी दौरान सूरज के उक्त दोस्त उसे अपने साथ ले गए। सूरज रात भर घर नहीं लौटा। वह लोग उसे ढूंढते रहे। सुबह उन्हें पता चला कि हैपी के घर उसके बेटे का शव पड़ा है, वह तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि उनका बेटा मृत पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके तीनों दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। सूरज की मौत के बाद उसके दोस्त मौके से भाग गए। फिलहाल तीनों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed