{"_id":"64b2d70aa83a796a740ac474","slug":"youth-abducted-with-enmity-case-against-13-people-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-1100-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: रंजिशन युवक का अपहरण, 13 लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: रंजिशन युवक का अपहरण, 13 लोगों पर केस
Sat, 15 Jul 2023 10:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 15 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। एयरपोर्ट पुलिस ने मारपीट और अपहरण मामले में तेरह लोगों पर केस दर्ज किया है। पीड़ित परिवार ने राजासांसी निवासी गुरमीत सिंह द्वारा अपने साथियों संग मिलकर उनके बेटे को अपहृत करने के आरोप लगाया है। जांच अधिकारी एएसआई राम सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
एयरपोर्ट रोड निवासी वजीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई की सायं करीब 6.30 और सात बजे के बीच वह सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद गांव बल में अपने घर पहुंच लखविंदर सिंह की दुकान पर खड़ा था। उनकी पत्नी ने बताया कि गुरमीत सिंह भुल्लर और उसके 12-13 साथी उनके बेटे जशनप्रीत सिंह के साथ मारपीट कर जशनप्रीत को अपने साथ गाड़ी में डालकर फरार हो गए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी तीन-चार कारों में सवार होकर पहुंचे थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।