{"_id":"6935648e9bad280daf0d1d06","slug":"young-man-died-after-being-beaten-at-police-station-in-amritsar-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: थाने में युवक की मौत, पुलिस हिरासत में पिटाई से गई जान; गुस्साए परिवार ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: थाने में युवक की मौत, पुलिस हिरासत में पिटाई से गई जान; गुस्साए परिवार ने दिया धरना
Sun, 07 Dec 2025 06:21 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 06:21 PM IST
सार
अमृतसर के थाना जंडियाला गुरु में लड़ाई-झगड़े के मामले में पकड़े गए युवक की पुलिस कस्टडी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस थाने में युवक की मौत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर के थाना जंडियाला गुरु में लड़ाई-झगड़े के मामले में पकड़े गए युवक की पुलिस कस्टडी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमन सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात पुलिस हरमन सिंह को थाने लेकर गई थी। रविवार सुबह जब परिवार वाले उसके लिए खाना लेकर पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने बताया कि हरमन की तबीयत खराब हो गई है और उसे दवाई लेने के लिए भेजा है।
परिवार का कहना है कि कुछ देर बाद पुलिस ने बताया कि हरमन की मौत हो गई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हिरासत के दौरान हरमन के साथ मारपीट की, जिसके कारण उसकी मौत हुई। यह सुनते ही गुस्साए परिजनों ने थाने के बाहर धरना दे दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। परिजनों की मांग है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।