फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Woman raped Amritsar pretending to be married

अमृतसर में शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म

Thu, 10 Dec 2020 10:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Woman raped Amritsar pretending to be married
अमृतसर। कैंटोनमेंट थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में नवांकोट निवासी पन्ना सूरी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। मजीठा रोड निवासी पीड़िता ने बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी गौरव नाम के युवक से हुई थी। चार साल पहले पति से झगड़ा हो गया और वह तीन वर्ष से पति से अलग रह रही थी। इस बीच उसकी मुलाकात नवांकोट के पन्ना सूरी नाम के युवक से हुई। सूरी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाने के लिए झूठे सब्जबाग दिखाए। पन्ना ने उसे विश्वास दिलाया कि पति से तलाक लेने के बाद वह उसके साथ शादी कर लेगा। बुधवार को पन्ना ने उसे मजीठा रोड मिलने के लिए बुलाया और जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद कैंटोनमेंट थाना के पास एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। सब इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed