फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   woman participate in kisan andolan

अमृतसर में केसरी दुपट्टा ओढ़कर किसान प्रदर्शन में शामिल हुईं महिलाएं

Sun, 27 Sep 2020 07:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
woman participate in kisan andolan
कृषि ऑर्डिनेंस के विरोध में अमृतसर के जंडियाला स्थित देवीदास पुरा में केसरी दुपट्टे पहन केंद्र ? - फोटो : AMRITSAR
केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि विधेयकों के खिलाफ अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों का धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। कस्बा जंडियाला गुरु के गांव देवीदासपुर के ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ रविवार को सैकड़ों महिलाएं भी शामिल हुईं। केसरी रंग का दुपट्टा ओढ़े इन महिलाओं ने हाथों में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के झंडे उठाये थे। महिलाओं ने नए कृषि विधेयक के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में कई गांवों के लोग रेलवे ट्रैक पर पहुंच रहे हैं। किसानों को खाने-पीने की कोई भी समस्या न पेश आए इसके लिए कई सिख संगठन व कार सेवा वाले बाबा लंगर लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे हैं। किसानों को कई तरह के पकवान छकाए जा रहे हैं। जिसमें मीठे चावल व जलेबियां हैं। किसानों के लिए चाय का लंगर भी निरंतर चल रहा है। कार सेवा के बाबा गुरप्रीत सिंह के अनुसार जितने दिन किसान धरना प्रदर्शन करेंगे, उतने दिन लंगर की सेवा चलती रहेगी।
विज्ञापन

किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागेदारी से स्पष्ट है कृषि विधेयकों के विरोध में जन समर्थन किसानों के साथ है। इस बीच पंजाबी गायक हरभजन मान, एमी विर्क, तरसेम जस्सल, जज बाजवा, लखा सधाना व रंजीत बावा भी विरोध में शामिल हुए। इन्होंने किसानों को समर्थन देने के लिए अमृतसर-बटाला राष्ट्रीय राजमार्ग में पहुंचने की घोषणा की है। इसी बीच पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू ने 28 सितंबर को संगरूर में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में पहुंचने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसजीपीसी प्रदर्शन कर रहे किसानों को लंगर भेजेगी: लौंगोवाल
एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने सभी गुरुद्वारा प्रबंधकों को निर्देश जारी किए कि वह धरना-प्रदर्शन पर बैठे किसानों को लंगर भेजा जाए। एसजीपीसी किसानों के संघर्ष के साथ खड़ी है। किसान इस लड़ाई में अकेले नहीं है। पंजाब का हर वर्ग उनके साथ खड़ा है। लौंगोवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि इन विधेयकों को वापस लिया जाए। किसानों के विरोध में सरकारें अधिक दिनों तक नहीं टिक सकतीं। एसजीपीसी किसानों को हर संभव सहयोग देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed