फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Winner of Rs 1 crore lottery goes missing, seller beats drums to find him

Amritsar News: एक करोड़ की लाॅटरी का विजेता गायब, ढोल बजाकर ढूंढ रहा विक्रेता

Mon, 10 Nov 2025 09:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Winner of Rs 1 crore lottery goes missing, seller beats drums to find him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। नागालैंड सरकार की दो हजार रुपये की टिकट पर एक करोड़ रुपये का इनाम जीतने वाले का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। टिकट विक्रेता कुछ दिनों से ढोल बजाकर विजेता को ढूंढने में लगा है। विक्रेता मंजीत सिंह का कहना है कि लॉटरी खरीदने वाले ने अपना पता तो दिया नहीं और अपना नाम गुप्त रखवा दिया। अब उसकी लाॅटरी का नंबर निकला है तो उसका पता लगाया जा रहा है। हम कई दिनों से दुकान के बाहर ढोल बजा कर मुनादी करवा रहे हैं। लाॅटरी की रकम का क्लेम एक माह के भीतर करना होगा। क्लेम करने के बाद ही पैसे मिलेंगे।

एक ओंकार एजेंसी के टिकट विक्रेता मंजीत सिंह ने बताया कि विजेता का टिकट नंबर 7565 है। यदि 1 महीने के बाद कोई व्यक्ति टिकट लेकर आता है तो टिकट क्लेम नहीं हो पाएगी। उन्होंने ग्राहक को संदेश दिया है कि अपनी टिकट क्लेम कर ले। इससे पहले भी उनके यहां से 20 और 50 लाख के इनाम निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed