फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   When the bike rider was stopped at the block, the ASI was dragged away.

Amritsar News: बाइक सवार को नाके पर रोका तो एएसआई को घसीटते हुए ले गया

Fri, 12 May 2023 10:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 12 May 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
When the bike rider was stopped at the block, the ASI was dragged away.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शहर में नाकेबंदी के दौरान चेकिंग के लिए रोके जाने पर एक बाइक सवार एएसआई को दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इससे ड्यूटी पर तैनात उक्त एएसआई जख्मी हो गया और उसकी ड्यूटी रिवाल्वर पर भी घसीटे जाने के निशान पड़ गए।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर दिया। छेहरटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी बाइक सवार को अदालत में पेश कर दिया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छेहरटा थाना में तैनात एएसआई सुभाष चंद्र ने पुलिस को बताया कि 10 मई की रात उसकी एएसआई लखविंदर सिंह और पुलिस पार्टी के साथ इंडिया गेट पर रात 8 बजे से लेकर 11 मई की सुबह 8 बजे तक नाकेबंदी कर वाहनों को चेक करने की ड्यूटी थी। वाहनों की चेकिंग करने के लिए पुलिस ने स्पेशल नाकेबंदी की थी। इस बीच 11 मई की तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक बाइक सवार को आते देख उसे टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


एएसआई ने बताया कि इस पर युवक उनसे बहस करने लगा कि चेकिंग के नाम पर वे लोग उसे परेशान कर रहे हैं। इस पर वह अपनी बाइक स्टार्ट करके भगाने लगा। उसके साथी एएसआई लखविंदर सिंह ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी बाइक की स्पीड बढ़ाते हुए एएसआई लखविंदर सिंह को दूर तक घसीटता हुआ ले गया। पुलिस पार्टी ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान छेहरटा थानाक्षेत्र के गांव भैणी निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि बाइक के साथ घसीटे जाने पर उनका साथी एएसआई लखविंदर सिंह जख्मी हो गया और बाई तरफ से उसकी पेंट भी फट गई और सरकारी रिवाल्वर को रगड़ भी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed