{"_id":"57239a624f1c1b522ba92992","slug":"wheat-mandi-visit-sucha-singh-chhotepur-agriculture-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र में सीएम के दोस्त और किसान परेशान: छोटेपुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र में सीएम के दोस्त और किसान परेशान: छोटेपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गुरदासपुर
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर की अनाज मंडी का दौरा करते सुच्चा सिंह छोटेपुर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार की ओर से गेहूं के सीजन में किसानों की खरीद और अदायगी के बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं, परंतु अफसोस कि केंद्र में बादल की सहयोगी पार्टी भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी 28 दिन पहले किसानों की खरीदी गई फसल की अदायगी नहीं हो सकी है। इससे किसान परेशानी के दौर से गुजर रहा है।
यह बातें आम आदमी पार्टी के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने शुक्रवार को कहीं। छोटेपुर गुरदासपुर की अनाज मंडी में किसानों की मुश्किलें सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। छोटेपुर ने कहा कि बड़े ही दुख की बात है कि किसानों का मसीहा कहलाने वाले बादल के शासन में किसानों की ओर से मंडियों में लाई गई फसल की सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से खरीद किए जाने के बावजूद उसकी अदायगी नहीं की। इससे सरकार के 48 घंटे में अदायगी के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
बादल सरकार पर हमला बोलते हुए छोटेपुर ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल को पांच बार पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का बावजूद स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने की याद नहीं आई। अब स्वामीनाथन रिपोर्ट का राग अलापा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में आप की सरकार आते ही विशेष टीम का गठन कर 12 हजार करोड़ रुपये के अनाज मामले की जांच कराकर दोषियों को कानूनी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों कारण ही राज्य की आर्थिक हालत पतली हो चुकी है। इस मौके पर अमनदीप गिल जोन इंचार्ज, गुरनाम सिंह मुस्तफाबाद, रिटायर्ड चीफ प्रेम सागर, भारत भूषण, अमरजीत सिंह चाहल, कुलविंदर सिंह गुन्नोपुर, सरवन सिंह सेवक, लखवीर सिंह पनियाड़ मौजूद थे।