फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Wedding destination, developing Amritsar for national and international conferences: Cheema

वेडिंग डेस्टीनेशन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के लिए अमृतसर को विकसित कर रहे : चीमा

Wed, 16 Aug 2023 05:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Wedding destination, developing Amritsar for national and international conferences: Cheema
वित्त मंत्री ने गुरु नानक स्टेडियम में फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


अमृतसर। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को गुरु नानक स्टेडियम में तिरंगा फहराया। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उन्हें मान है देश की आजादी संग्राम में सबसे ज्यादा कुर्बानियां पंजाबियों ने दी। उन्होंने राष्ट्रीय समागम के दौरान तिरंगे को सलामी दी और देश भक्तों के परिवारों को सम्मानित किया।



चीमा ने कहा कि उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह, शहीद ऊधम सिंह और शहीद करतार सिंह सराभा को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रतन देने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मांग रखी है। बाढ़ के बाद पैदा हुए हालातों से निपटने के लिए 105 करोड़ रुपये की राहत दी गई है और आज से ही बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा जारी करने की शुरूआत की जा रही है।
विज्ञापन




वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि अमृतसर में 200 करोड़ रुपये की लागत से 22 एकड़ रकबे में कम्युनिटी माल बनाया जाएगा। अमृतसर को वेडिंग डेस्टीनेशन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस और मीटिंग वैन्यू के लिए विकसित किया जा रहा है, जिससे अमृतसर के पर्यटन को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने 16 अगस्त को जिले के स्कूलों तथा कालेजों में छुट्टी का ऐलान भी किया। इस मौके पर डीसी अमित तालवाड़, जिला व सत्र न्यायधीश हरपऱीत कौर रंधावा, डीआईजी बार्डर रेंज नरेंदर भार्गव, डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल, विधायक अजय गुप्ता, जसबीर सिंह संधू, जीवनजोत कौर, इंदऱबीर सिंह निज्जर, निगम कमिश्नर के राहुल, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक तलवाड़ तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी कांता चावला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed