{"_id":"6ab7c97f10d90a00a00b6ccf","slug":"dr-sahni-assured-employment-to-youths-recovering-from-substance-abuse-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119657-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: डॉ. साहनी ने नशे से उबर रहे युवाओं को रोजगार दिलाने का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: डॉ. साहनी ने नशे से उबर रहे युवाओं को रोजगार दिलाने का दिया भरोसा
Sat, 26 Sep 2026 07:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 26 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
तीनों को एक सप्ताह में नौकरी दिलाने में मदद का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। राज्यसभा सांसद और सन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने नशे की लत से उबर रहे युवाओं के पुनर्वास पर जोर दिया। उन्होंने इसे रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की बात कही।
डॉ. साहनी ने सन फाउंडेशन द्वारा पिछले 12 वर्षों से संचालित पुनर्वास केंद्र का दौरा किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उपचार व कौशल प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से बातचीत की। केंद्र में युवाओं को मुफ्त इलाज, पुनर्वास के साथ इलेक्ट्रीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर, प्लंबिंग और कमिस शेफ जैसे ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाता है। संगीत, ध्यान और जिम जैसी गतिविधियां भी कराई जाती हैं। डॉ. साहनी ने डेटा एंट्री का प्रशिक्षण ले चुके तीन युवाओं से मुलाकात की। इनमें दुबई से लौटा एक युवक और दो बीटेक स्नातक शामिल हैं। उन्होंने तीनों को एक सप्ताह में नौकरी दिलाने में मदद का भरोसा दिया।
डॉ. साहनी ने कमिस शेफ का प्रशिक्षण पूरा कर चुके चार युवाओं को फूड-कार्ट व्यवसाय शुरू करने में सहायता देने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुनर्वास केवल इलाज तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि रोजगार, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता तक पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
नशे की बिक्री पर चिंता
इस दौरान डॉ. साहनी ने पुनर्वास केंद्र के आसपास नशे की बिक्री पर चिंता जताई। उन्होंने तत्काल जांच और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की। खालसा कॉलेज के सामने शराब ठेके की जानकारी पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की। डॉ. साहनी ने पुलिस आयुक्त व उपायुक्त को पत्र लिखकर नियमों की जांच और उल्लंघन होने पर कार्रवाई की मांग करने की बात कही। उन्होंने नशे के खिलाफ लड़ाई में प्रशासन, पुलिस, शैक्षणिक संस्थानों, परिवारों और सामाजिक संगठनों को मिलकर काम करने का आह्वान किया।
- फोटो - 12