फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Water level started rising in Beas river, reached near the danger mark

Amritsar News: ब्यास नदी में बढ़ने लगा जलस्तर, खतरे के निशान के पास पहुंचा

Mon, 31 Jul 2023 06:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Water level started rising in Beas river, reached near the danger mark
दरिया के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। ब्यास दरिया का जल स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। इस को लेकर जिला प्रशासन ने आसपास के गांवों में आर्ल्ट जारी कर दिया है। जल विभाग के अनुसार पानी का स्तर दरिया में 740 गेज के साथ येलो अलर्ट पर पहुंच गया है। दरिया में इस समय 90 हजार क्यूसिक पहुंच गया है। बीते एक सप्ताह से ब्यास में जल स्तर सीजन लगातार बढ़ रहा है। वही ब्यास दरिया में जल स्तर बढ़ने के साथ ही अधिकारियों ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

इरीगेशन विभाग के गेज रीडर उम्मेद सिंह कहा कहना है कि ब्यास दरिया में शुक्रवार को जल स्तर 739.80 के गेज के साथ 85400 क्यूसिक, शनिवार को 739.90 गेज के साथ 87700 क्यूसिक और रविवार सुबह 8 बजे से 740 गेज के साथ येलो अलर्ट पर पहुंचकर 90000 क्यूसिक चल रह रहा है। सोमवार को भी गेज 741 का रिकॉर्ड दे रहा है। इसके चलते जल स्तर बढ़ने पर निचले इलाकों में पानी घुसने का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


दरिया रवि में भी अजनाला के कई गांवों में पानी आने का खतरा है। रावी का जलस्तर अधिक होने के कारण दरिया के पार के गांव पहले ही खाली करवाए जा चुके है। मंत्री कुलदीप धालीवाल ने शनिवार इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात भी की है। उन्होंने 15 अगस्त तक सभी बाढ़ ग्रस्त इलाकों की गिरदावरी करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर के डीसी अमित तालवाड़ ने कहा कि जिला में बाढ़ को कंट्रोल करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए है। इस स्थिति से निपटने के लिए स्पेशल टीमें गठित की गई है तो फील्ड में काम कर रही है और एक एक पल की सूचना प्रशासन तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में बाढ़ की किसी भी तरह की कोई खतरे वाली बात अभी तक नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed