फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Video of children being made to carry bricks at school goes viral.

Amritsar News: स्कूल में बच्चों से ईंटें उठवाने का वीडियो वायरल

Tue, 29 Sep 2026 04:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 29 Sep 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
Video of children being made to carry bricks at school goes viral.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। तरनतारन के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल फतेह चक्क में बच्चों से स्कूल समय के दौरान ईंटें और मलबा उठवाने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दावा है कि पढ़ाई के समय बच्चों से यह काम करवाया जा रहा था।

सामने आए वीडियो में कुछ बच्चे कक्षाओं के बाहर ईंटें उठाते दिख रहे हैं। कुछ बच्चे कक्षाओं के बाहर बैठे भी नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी से संबंधित गुरदेव सिंह ठेकेदार ने स्कूल का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में मलबा और गंदगी देखकर चिंता जताई। गुरदेव सिंह ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ सुरक्षित वातावरण भी मिलना चाहिए। जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। जांच और तथ्यों की पड़ताल के बाद ही अगली कार्रवाई का फैसला होगा। यदि प्रिंसिपल या किसी जिम्मेदार व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है, तो शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed