Illegal Immigrants: 116 भारतीयों को लेकर अमृतसर में लैंड हुआ अमेरिकी विमान, इस बार भी लगी थी हथकड़ियां
डंकी रूट से अमेरिका गए 116 भारतीयों को वहां से डिपोर्ट कर वहां से वापस भेजा गया है। शनिवार रात लगभग 12 बजे अमेरिकी सेना का विमान इन अवैध प्रवासियों को लेकर पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। बताया गया कि इस बार भी भारतीय लोग हथकड़ियां और बेड़ियों से बंधे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यरपोर्ट पर पहुंचने पर सभी भारतीयों को एक-एक कर निकाला गया। इसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद भारत सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की देखरेख में उनके हवाले कर दिया गया। एयरपोर्ट के अंदर पहले सभी के दस्तावेजों की चेकिंग की गई। इसके साथ यह भी देखा गया कि किसी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। पिछली बार की तरह इस बार भी अमेरिकी सेना के इस विमान को एविएशन क्लब की तरफ उतारा गया।
#WATCH | Punjab | The second batch of illegal Indian immigrants who were deported from the US and brought to Amritsar today are now being sent to their respective states.
Visuals of immigrants from Haryana taken from Amritsar airport. pic.twitter.com/Y9on7i8KbA— ANI (@ANI) February 16, 2025
157 भारतीयों को लेकर आज भी आएगा एक और विमान
अमेरिका से 157 अवैध प्रवासियों को लेकर रविवार को एक और विमान अमृतसर पहुंचेगा। हालांकि, यह अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रविवार को आने वाला विमान कितने बजे लैंड करेगा।
करीब 35 घंटे की यात्रा कर विमान पहुंचा अमृतसर
अमेरिकी सेना के विमान ने भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उड़ान भरी थी, जोकि 35 घंटे का सफर तय कर शनिवार रात 12 बजे अमृतसर पहुंचा। हालांकि, ऐसी सूचना है कि इस बार भी अमेरिका की ओर से सभी भारतीयों को हाथों में हथकड़ियां और पैरों में बेड़ियां डालकर ही लाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, सभी अपने हैं, उनका स्वागत किया जाएगा
भारतीयों के निर्वासित किए जाने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सभी अपने लोग हैं। भले ही वह किसी भी तरीके से विदेशी धरती पर गए थे लेकिन उन सभी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। साथ ही जो युवा लौट रहे है, उनको उनकी काबलियत के मुताबिक काम भी दिया जाएगा ताकि वह अपने देश में ही रहकर रोजी रोटी कमा सकें।