फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   US Ambassador to India Eric Garcetti paid obeisance at Sri Harmandir Sahib

Amritsar News: भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गारसेटी ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

Mon, 26 Feb 2024 10:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 26 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
US Ambassador to India Eric Garcetti paid obeisance at Sri Harmandir Sahib
श्री हरिमंदिर साहिब के सूचना केंद्र में एडवोकेट धामी ने राजदूत को किया सम्मानित
विज्ञापन


श्री गुरुराम दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अमेरिका के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की धामी ने उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गारसेटी ने सोमवार अपनी पत्नी एमी वेकलैंड और परिवार के सदस्यों के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। इस बीच, राजदूत गारसेटी ने श्री हरिमंदिर साहिब में गुरबाणी कीर्तन श्रवण किया। वह लंगर श्री गुरु रामदास में भी गए, जहां उन्होंने लंगर सेवा भी की।

इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने श्री हरिमंदिर साहिब के सूचना केंद्र में राजदूत गारसेटी और उनके परिवार के सदस्यों को श्री हरिमंदिर साहिब का स्वर्ण मॉडल, किताबें और लोई भेंट करके सम्मानित किया। इससे पहले, धामी और राजदूत गारसेटी ने बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की। धामी ने कहा कि अमेरिका में बड़ी संख्या में सिख और पंजाबी समुदाय के लोग रहते हैं। अमृतसर से अमेरिका के लिए कोई सीधी उड़ान न होने के कारण अमृतसर आने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने राजदूत गारसेटी से कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अमेरिका के लिए सीधी उड़ान शुरू करने का प्रयास किया जाना चाहिए। इस पर राजदूत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अपने अधिकार क्षेत्र में रहकर इस बारे में जरूर बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राजदूत गारसेटी ने अपनी यात्रा के बारे में यात्रा पुस्तिका में दर्ज किया कि श्री हरिमंदिर साहिब दुनिया का धार्मिक स्थान है, जहां आकर व्यक्ति को आध्यात्मिकता का एहसास होता है। यहां बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा की जाती है, जो सिख धर्म की विशिष्टता है। उन्होंने अमेरिका समेत दुनिया भर के लोगों के लिए शांति की प्रार्थना भी की।


इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी के उपसचिव जसविंदर सिंह जस्सी, शाहबाज सिंह, मैनेजर नरेन्द्र सिंह मथरेवाल, सतनाम सिंह रियाड़, अतिरिक्त प्रबंधक निशान सिंह जफरवाल, सूचना अधिकारी अमृतपाल सिंह, रणधीर सिंह, जतिंदरपाल सिंह, सतनाम सिंह झब्बाल मौजूद थे।

- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed