{"_id":"6aac2bf72bc6d8d22e0fa02c","slug":"two-smugglers-arrested-with-775-kg-heroin-and-four-pistols-amritsar-news-c-75-1-trn1001-101302-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पौने आठ किलो हेरोइन और चार पिस्टल के साथ दो तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: पौने आठ किलो हेरोइन और चार पिस्टल के साथ दो तस्कर काबू
Thu, 17 Sep 2026 11:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
तस्करों को अदालत में पेश करने लेकर जाते सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर रूपिंदरपाल सिंह ।जानका
ड्रोन के माध्यम से मंगवाते आ रहे थे खेप
श्री खडूर साहिब। सीआईए स्टाफ तरनतारन ने पौने आठ किलो हेरोइन के साथ दो इंटरनेशनल नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जगतबीर सिंह और रंजीत सिंह पाक से ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थ और असलहा मंगवाते थे।
वे व्हाट्सएप कॉल से पाक स्मगलरों से संपर्क में थे। सूचना पर उन्हें मोटरसाइकिल पर गांव मुगलचक्क की तरफ आते समय ड्रेन के पास नाकाबंदी में पकड़ा गया। उनसे पौने आठ किलो हेरोइन और एक मोबाइल मिला। पूछताछ में उन्होंने छिपाकर रखे असलहे की जानकारी दी। वीरवार को 30 बोर के चार पिस्टल, चार मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए। एसपी (आई) रिपुतपन सिंह संधू, डीएसपी (आई) शिवदर्शन सिंह और लवकेश सैनी ने यह जानकारी दी।