फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two smugglers arrested with 2.8 kg of ice, links to Pakistan

Amritsar News: 2.8 किलो आइस सहित दो तस्कर काबू, पाकिस्तान से जुड़े तार

Fri, 07 Nov 2025 10:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 07 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 2.8 kg of ice, links to Pakistan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 2.8 किलो मेथामफेटामिन (आइस) बरामद की है। दोनों के खिलाफ थाना गेट हकीमा और थाना मकबूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान तरनतारन जिला के गांव घरियाला निवासी गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक और अमृतसर के गुरु नानकपुरा निवासी बलजीत सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी वर्चुअल नंबरों के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से संपर्क में थे। ये धार्मिक स्थलों के पास डिलीवरी पॉइंट तय कर खेप पहुंचाते थे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पहले मामले में दाना मंडी, अमृतसर के पास लगाए गए नाके दौरान गुरसेवक सिंह को 40 ग्राम आइस सहित पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर 1.96 किलो और आइस बरामद हुई। दूसरे मामले में वल्ला बाईपास रोड के पास बलजीत सिंह को 45 ग्राम आइस सहित गिरफ्तार किया गया। बाद में उसकी निशानदेही पर 770 ग्राम और आइस बरामद हुई। पुलिस अब पाकिस्तान स्थित हैंडलरों और सप्लाई नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed