फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two people spraying paddy died due to electric shock

Amritsar News: धान में स्प्रे कर रहे दो लोगों की करंट से मौत

Sat, 20 Sep 2025 10:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 20 Sep 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Two people spraying paddy died due to electric shock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। गांव नंगल झोर में शनिवार दोपहर को धान की फसल में स्प्रे कर रहे दो व्यक्तियों की करंट लगने से मौत हो गई।
जोगा सिंह और रिंकू निवासी गांव गिल मंझ ने बताया कि वे अपने गांव के जगतार मसीह (35) और राजन (28) के साथ गांव नंगल झोर के किसान के खेतों में धान की फसल में स्प्रे कर रहे थे। खेतों में बिजली का पोल गिरे होने की बात खेत के मालिक ने उन्हें नहीं बताई। वह उन्हें स्प्रे करने के काम में लगाकर खुद अपने घर चला गया। जब वे खेत में स्प्रे कर रहे थे तो जगतार मसीह और बिजली के तारों की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस चौकी हरचोवाल के इंचार्ज एएसआई सरवन सिंह ने बताया कि मृतक के साथियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed