{"_id":"5dd821fa8ebc3e54be28b9bf","slug":"two-people-died-after-wall-collapses","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी दीवार गिराते समय चपेट में आए मजदूर और मकान मालिक, दोनों की दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी दीवार गिराते समय चपेट में आए मजदूर और मकान मालिक, दोनों की दबने से मौत
Sat, 23 Nov 2019 12:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव रूपोवाली में एक मकान की चारदिवारी शुक्रवार शाम को गिर गई। इससे मकान मालिक और मजदूर की मौत हो गई। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसआई दलविंदर सिंह ने बताया कि ज्ञानी कुलविंदर सिंह बतौर कविश्री जत्थे के तौर पर अपनी सेवाएं निभा रहा था।
विज्ञापन
कुलविंदर सिंह ने नया मकान बनाना था और मकान की नई चारदीवारी करने के लिए पुरानी दीवारों को मजदूर गिरा रहे थे। इसी दौरान पुरानी दीवार कुलविंदर सिंह और मजदूर मंगा मसीह पर गिर पड़ी, जिससे मंगा मसीह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलविंदर सिंह भिंडर गंभीर रूप में जख्मी हो गया। उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन