फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two people arrived from Milan to Amritsar International Airport tested Corona Positive

पंजाब: मिलान से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे मां-बेटे मिले पॉजिटिव, जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे सैंपल

Wed, 08 Dec 2021 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Dec 2021 02:16 PM IST
सार

एक दिन पहले ही दिल्ली में लुधियाना का एक कारोबारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे दिल्ली में ही क्वारंटाइन कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Two people arrived from Milan to Amritsar International Airport tested Corona Positive
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिलान (इटली) से बुधवार सुबह अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली फ्लाइट से पहुंचे मां-बेटा कोरोना पॉजिटिव आए हैं। आरटी-पीसीआर की जांच में इसका खुलासा होते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दोनों यात्रियों को लोकल प्रशासन के हवाले कर दिया, जहां से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों मां-बेटे को गुरु नानक देव अस्पताल के कोविड वार्ड में दाखिल करवा दिया। 

विज्ञापन


मंगलवार को मिलान (इटली) एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की नान शेड्यूल चार्टेड फ्लाइट ने भारत के लिए उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट में कुल 313 यात्री सवार थे। बुधवार सुबह करीब 7.15 बजे इस फ्लाइट ने श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी यात्रियों के कोरोना सैंपल लेकर आरटी-पीसीआर टेस्ट किए तो इनमें कपूरथला की महिला और उनका 10 वर्षीय बेटा संक्रमित पाए गए। इसका पता चलते ही एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और दोनों मां-बेटे को अन्य यात्रियों से अलग करते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इन्हें सेहत विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। दोनों को गुरु नानकदेव अस्पताल के कोविड वार्ड में दाखिल करवा दिया गया। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि सुबह मिलान से अमृतसर पहुंची महिला और उनके बेटे के कोविड पॉजिटिव आने की सूचना स्वास्थ विभाग को देने के साथ ही उन्हें सेहत विभाग को सौप दिया गया। इस फ्लाइट में आए अन्य यात्रियों को क्वारंटाइन रहने की हिदायतें दी गई हैं। मां-बेटे का दोबारा आटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा और उसके बाद उनके सैंपल पटियाला मेडिकल कॉलेज में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के खतरे में नौनिहाल, पंजाब के 5 स्कूल बंद

पंजाब में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों पर भी खतरा मंडराने लगा है। फिरोजपुर में मंगलवार को एक सरकारी स्कूल में 4 विद्यार्थी संक्रमित मिले, जिसके बाद जिला प्रशासन ने स्कूल को बंद कर दिया है। अब तक राज्य में संक्रमण के कारण 5 स्कूलों को बंद किया जा चुका है।


पंजाब में कोरोना की तीसरी लहर पैर पसारने लगी है। पंजाब के सरकारी स्कूल में चार बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए। पंजाब में अब तक फिरोजपुर का 5वां स्कूल है, जो कोरोना के कारण बंद कर दिया गया है। 4 दिसंबर को जिले के कसौना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 9 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से हर संभव कोशिशें की जा रही हैं।

मोहाली में एक संक्रमित की मौत

कोरोना संक्रमण के कारण मोहाली में मंगलवार को एक संक्रमित की मौत हो गई, पंजाब में 49 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। फिरोजपुर में सबसे अधिक 14 नए संक्रमित मिले हैं। मोहाली में 7, बठिंडा में 6 नए संक्रमित मिले हैं। लुधियाना में 4, गुरदासपुर, जालंधर और होशियारपुर में 3-3, तीन जिलों में 2-2 और तीन में 1-1 नए संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed