फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two people arrested for possessing materials to make an IED bomb, intended to blow up their uncle's shop.

Amritsar News: चाचा की दुकान उड़ाने के लिए रखवाया था आईईडी बम बनाने का सामान, दो गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2025 07:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:05 PM IST
सार

लुधियाना में अजय बैग इंटरप्राइजेज की दुकान में आईईडी बम सामग्री मालिक के भतीजे सोनू कुमार ने रखवायी। पैसों के विवाद के कारण आरोपी ने चाचा को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Two people arrested for possessing materials to make an IED bomb, intended to blow up their uncle's shop.

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। बस्ती जोधेवाल मेन रोड पर स्थित अजय बैग इंडरप्राइजेज की दुकान में आईईडी बम बनाने का सामान किसी ओर ने नहीं बल्कि दुकान मालिक के भतीजे ने अपने साथी से रखवाया था। पैसों के विवाद के चलते आरोपी का चाचा से झगड़ा हो गया था और चाचा की दुकान उड़ाने के लिए आरोपी ने आईईडी बम बनाने का सामान वहां रखवा दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्डबोर्ड बॉक्स, दो बैटरी सेल, एक छोटी घड़ी, एक छोटी मोटर, तार, पेट्रोल 7 पैकेट में (लगभग 5-6 लीटर) और लगभग 15-20 ग्राम हल्के पीले रंग का पाउडरबरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में उत्तरप्रदेश के हरदोई इलाके में रहने वाले शिकायतकर्ता अजय कुमार के भतीजे सोनू कुमार (19) और सहारनपुर के रहने वाले मोहम्मद आमिर (30) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि अजय कुमार की बैग की दुकान है और आरोपी सोनू उसी के पास काम करता था। करीब छह महीने पहले आरोपी सोनू का अपने चाचा से विवाद हो गया और वह अलग काम करने लगा। कुछ ही दूरी पर उसने दुकान किराए पर लेकर काम शुरू कर दिया। लेकिन वह अपने चाचा को सबक सिखाना चाहता था। आरोपी सोनू का चाचा से साठ हजार रुपये का लेन-देन भी था जिस कारण उनका विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed