{"_id":"5ed631338ebc3e903b731e52","slug":"two-pakistani-officials-returned-to-their-homeland-amritsar-news-pkl376889166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: जासूसी के आरोपी पाक उच्चायोग के दो अधिकारी अटारी-वाघा के रास्ते अपने वतन लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: जासूसी के आरोपी पाक उच्चायोग के दो अधिकारी अटारी-वाघा के रास्ते अपने वतन लौटे
Tue, 02 Jun 2020 04:30 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
अटारी बॉर्डर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार द्वारा जासूसी के आरोप में देश से निकाले गए दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास के दो अधिकारी आबिद हुसैन (42) और मोहम्मद ताहिर (40) सोमवार देर रात अपने परिजनों के साथ अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान लौट गए।
विज्ञापन
बीते रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग के उक्त दो अफसरों को जासूसी करते हुए पकड़ा गया था। भारत ने दोनों को पर्सोना-नॉन ग्रेटा घोषित करते हुए 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया था। दोनों अधिकारी पाकिस्तान उच्चायोग के वीजा सेक्शन में काम करते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- फरीदकोट के राजा की 20000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बंटी, दोनों राजकुमारियों को मिली
विज्ञापन
इन दोनों अधिकारियों को दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस में उस समय रंगे हाथों पकड़ा गया था, जब वह अपने ड्राइवर जावेद हुसैन के साथ कुछ दस्तावेजों की अदला बदली कर रहे थे। यह सभी अधिकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे।
सोमवार देर रात पाकिस्तान लौटे इन अधिकारियों के साथ 10 परिजन भी थे। इन अधिकारियों को लेने के लिए वाघा सीमा पर गाड़ियों का एक बड़ा काफिला आया हुआ था। पाकिस्तान रवाना करने से पहले आईसीपी में तैनात डॉक्टरों की टीम ने इनका निरीक्षण किया। बता दें कि वर्ष 2016 में भी भारत सरकार ने एक पाकिस्तानी कूटनीतिज्ञ स्टाफ सदस्य को भारत छोड़ने के आदेश दिए थे।