फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two gangsters arrested from Chamiyari village of Ajnala,Five pistols, one rifle and arms recovered

अजनाला के गांव चमियारी से दो गैंगस्टर गिरफ्तार,

Tue, 27 Jul 2021 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two gangsters arrested from Chamiyari village of Ajnala,Five pistols, one rifle and arms recovered
पुलिस ने सूचना के आधार पर अजनाला के गांव चमियारी इलाका में दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच पिस्तौल, एक राइफल, बड़ी मात्रा में गोली-सिक्का और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। ये दोनों गैंगस्टर पट्टी में हुए दोहरे हत्याकांड और लुधियाना में 2.5 किलोग्राम सोना लूट के मामले में वांछित थे। पुलिस ने एक अन्य साथी की भी पहचान की है, जो आजकल पेरोल पर हैं। वह दोनों गैंगस्टरों को अजनाला के गांव चमियारी में अपने ससुराल में आश्रय देता था।
विज्ञापन

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों की पहचान दया सिंह उर्फ प्रीत शेखों उर्फ प्रीत लड्डू निवासी सांगना, चाटीविंड और जर्मनजीत सिंह उर्फ निक्का खडूरिया निवासी गांव चंबा खुर्द, तरनतारन के रूप में हुई है। ये दोनों जून 2021 में पट्टी में हुए दोहरे हत्याकांड और 2020 में लुधियाना में 2.5 किलो सोना लूट मामले में भी पुलिस को वांछित थे। इनके खिलाफ हत्या के प्रयास, कार छीनने और फिरौती वसूलने के भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके तीसरे साथी की पहचान तरनतारन के गांव कमालपुर निवासी गुरलाल सिंह के रूप में हुई, जिसको ससुराल चमियारी में हैं। उसका वह दोनों गैंगस्टरों के लिए आश्रस्थल के तौर पर इस्तेमाल करता था। उसके खिलाफ भी हत्या और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीजीपी ने बताया कि दोनों गैंस्टर अपने कनाडा मूल के साथी लखबीर सिंह उर्फ लाडा निवासी पट्टी के साथ मिलकर अमृतसर इलाके के व्यावसायियों और प्रोफेशनल्स को धमकी भरे फोन करके फिरौती वसूलते रहे हैं। लाडा भी पट्टी के दोहरे हत्याकांड में वांछित है। उन्होंने बताया कि यह आपरेशन आर्गेनाइजेशन क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओसीसीयू) और अमृतसर देहात पुलिस ने मिलकर किया। उन्होंने बताया कि यह आपरेशन चुनौतीपूर्ण था। दोनों गैंगस्टरों ने एक घर में शरण ले रखी थी, जिसके आस-पास के इलाके में घनी आबादी थी और सूचना थी कि गुरलाल सिंह का परिवार भी इसी घर में मौजूद है। डीजीपी ने बताया कि पूरे आपरेशन के बाद पुलिस ने एक स्विफ्ट कार, पांच पिस्तौल, एक राइफल के साथ बड़ी मात्रा में गोली सिक्का बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और दो डोंगल्स भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed