{"_id":"63ecc3cec13df9136b09bfe5","slug":"two-former-mlas-of-shiromani-akali-dal-join-bjp-in-punjab-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: शिरोमणि अकाली दल के दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल, दिल्ली में ग्रहण की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: शिरोमणि अकाली दल के दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल, दिल्ली में ग्रहण की सदस्यता
Wed, 15 Feb 2023 05:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 15 Feb 2023 05:06 PM IST
सार
अजनाला क्षेत्र में भाजपा के पास कोई बड़ा नेता नहीं था, अब भाजपा के लिए अजनाला में पूर्व विधायक के शामिल होने से कैडर बढ़ा है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अमरपाल सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर शिअद को अलविदा कहकर दो पूर्व अकाली विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी में शामिल होने पर अकाली दल के पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला एवं मनमोहन सिंह का भाजपा की स्थानीय इकाई ने भी जोरदार स्वागत किया है। दोनों नेता दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके चलते भाजपा सीमांत विधानसभा क्षेत्र अजनाला और ब्यास में मजबूत हुई है।
विज्ञापन
भाजपा को हमेशा ही ब्यास और अजनाला विधानसभा क्षेत्र में अकाली दल के साथ समझौते के तहत चुनावी मैदान में उतरना पड़ता था। अब भविष्य में भाजपा को अजनाला क्षेत्र में उम्मीदवार ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। भाजपा के जिला शहरी अध्यक्ष हरविंदर संधू ने कहा कि कांग्रेस व अकाली दल की जन-विरोधी सोच व नीतियों को देखते हुए लगातार लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत लोग व नेता भाजपा में शामिल होने के लिए उनके संपर्क में हैं।
विज्ञापन
संधू ने कहा कि यह सभी केंद्र की मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों तथा देश हित में लिए गए ठोस निर्णयों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल व झूठ के पुलिंदों वाली आम आदमी पार्टी की सरकार से पंजाब के लोग दुखी व परेशान हैं। अब उनकी उम्मीद सिर्फ भाजपा से है।
विज्ञापन
जनता जान चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वही करती है। जनता को भाजपा के हाथों में अपना भविष्य सुदृढ़ व उज्जवल नजर आना शुरू हो चुका है। जनता पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल की सोच एवं नीतियों को अच्छी तरह समझ चुकी है। आने वाले दिनों में पार्टी पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मजबूत होगी।