फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Trade, India -Pakistan, Badal

व्यापारिक रिश्ते मजबूत बनाएं भारत-पाक : बादल

Sun, 08 Dec 2013 09:12 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 08 Dec 2013 09:12 PM IST
विज्ञापन
Trade, India -Pakistan, Badal
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि दुनिया भर के निवेशक पंजाब में निवेश कर रहे हैं। नई औद्योगिक नीति के तहत सरकार नए निवेशकों को बड़ी राहत देने जा रही है।
विज्ञापन


बादल रविवार को अपने जन्मदिन पर श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेेकने के लिए पहुंचे थे। वह देर शाम अमृतसर में आयोजित व्यापारिक मेले पाईटेक्स-2013 में भी गए।
विज्ञापन


 बादल ने कहा कि पाईटेक्स मेला हर वर्ष व्यापारियों की संख्या बढ़ा रहा है। इससे राज्य के कृषि, फूड फार्म, पर्यटन, आटो और शिक्षा आदि क्षेत्र में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई ने भी पंजाब में देश के तीन उच्च कोटि के राज्यों में रखा है। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति के तहत निवेशकों की उत्साहित करने के लिए राज्य को दो भौगोलिक भागों में बांटा है।

पहली बार वैट व सीएसटी में 80 प्रतिशत वृद्धि हुई है। राज्य की आमदनी में वृद्धि हुई है। इससे पंजाब में और विकास होगा। औद्योगिक क्षेत्र के साथ संबंधित मुश्किलों को 60 दिन में हल करने की व्यवस्था बनाई है।

बादल ने कहा कि पंजाबियों ने सख्त मेहनत करके पंजाब की तरक्की में भारी सहयोग दिया है। अटारी में बनी आईसीपी पोस्ट भारत-पाक के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ा रही है।


केंद्र सरकार को चाहिए कि वह व्यापार की वृद्धि के लिए हुसैनीवाला बार्डर से भी व्यापार शुरू करने की इजाजत दे। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री अनिल जोशी, डीसी रवि भगत, कमिश्नर नगर निगम डीपी एस खरबंदा आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed