{"_id":"657eda7578b3c06e6907d338","slug":"three-arrested-with-heroin-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-981-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: डेढ़ किलो हेरोइन और एक लाख रुपये ड्रग मनी सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: डेढ़ किलो हेरोइन और एक लाख रुपये ड्रग मनी सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
कम्प्यूटर कंडा और कार भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। दीनानगर पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन, एक लाख रुपये की ड्रग मनी और एक छोटा कंम्प्यूटर कंडा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से गाड़ी भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोपी तरनतारन से सीमावर्ती इलाके की ओर जा रहे थे।
शुगर मिल पनियाड़ के पास नेशनल हाइवे पर एसआई दलजीत सिंह ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान दिल्ली नंबर की एक कार अमृतसर तरफ से आई। कार में जर्मनप्रीत सिंह पुत्र लखबीर सिंह निवासी गुरु तेग बहादर नगर तरनतारन, सोनम कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासी संघा बाइपास गोइंदवाल साहिब तरनतारन, जसप्रीत सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी फतेह चक्क तरनतारन सवार थे। एसपी दीनानगर बलजीत सिंह की मौजूदगी में उक्त आरोपियों और कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के डैश बोर्ड में से एक किलो 500 ग्राम हेरोइन, एक लाख रुपये ड्रग मनी और एक छोटा कंप्यूटर कंडा बरामद हुआ है। आरोपियों को गिरफ्तार करके थाना दीनानगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।