{"_id":"628bc6366c88b678374a6d57","slug":"threats-to-former-mla-boney-who-testified-against-majithia-amritsar-news-pkl4515274132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजीठिया के खिलाफ गवाही देने वाले पूर्व विधायक बोनी को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठिया के खिलाफ गवाही देने वाले पूर्व विधायक बोनी को धमकी
विज्ञापन
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी को अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकियां मिली हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। पहले उनकी सुरक्षा में 4 पुलिस कर्मचारी थे, जिन्हें बढ़ाकर सोमवार को 8 कर दिया है। फोन करने वाले ने अपनी पहचान गब्बर बताते हुए कहा कि उन्होंने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ गवाही देकर अपना और अपने परिवार का नुकसान करवा लेना है। इसके तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और पीसीआर को भी बोनी के रंजीत एवेन्यू स्थित निवास की सुरक्षा को लेकर चौकस रहने की हिदायत दी है। इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में साइबर सेल जांच कर रहा है कि बोनी को काल कहां से और किसने की।
रंजीत एवेन्यू निवासी पूर्व अकाली विधायक अमरपाल सिंह बोनी ने रंजीत एवेन्यू पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने रंजीत एवेन्यू घर में मौजूद थे। इस दौरान उनके मोबाइल फोन पर एक अंतरराष्ट्रीय काल आई। पहले तो यह मिस काल रही, लेकिन इसके तुरंत बाद आई फोन काल में दूसरी तरफ से बोलने वाले ने खुद को गब्बर बताया और उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दीं। दूसरी तरफ से बोलने वाले ने धमकाते हुए कहा कि बिक्रम मजीठिया के खिलाफ गवाही देकर उन्होंने अपना और अपने परिवार का नुकसान करवा लेना है। आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज भी की। बता दें अमरपाल सिंह बोनी ने कुछ दिन पहले ड्रग मामले में एसआईटी के सामने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ गवाही दी थी। इससे पहले एडीजीपी (सुरक्षा) के आदेशों पर 14 मई 2022 को उनकी सुरक्षा के लिए चार सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए थे, लेकिन धमकी के बाद एडीजीपी (सुरक्षा) ने फिलहाल एक सप्ताह के लिए उनकी (बोनी) सुरक्षा में चार और कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। एक सप्ताह बाद बोनी की सुरक्षा को रिव्यू किया जाएगा और जरूरत के मुताबिक सुरक्षा बढ़ाई या घटाई जाएगी।