फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The nephew whose finger taught me to walk, today he shot the bullets

जिस भतीजे की उंगली पकड़ चलना सिखाया, आज उसी ने मारी गोलियां

Sat, 05 Mar 2022 10:05 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
The nephew whose finger taught me to walk, today he shot the bullets
अमृतसर। जिस भतीजे को चाचा ने उंगली पकड़ कर चलना सिखाया, उसी भतीजे ने उसके सीने में गोलियां उतार दीं। रामतीर्थ रोड स्थित आईटीआई में काम करने वाला गुरदीप सिंह (55) घर बनाने के लिए शनिवार को अपने जद्दी गांव के एक मिस्त्री से घर पर होने वाले खर्च का अंदाज लेने पहुंचा था। जैसे ही वह मिस्त्री के घर से बाहर निकला तो सामने अपने भतीजे अमनदीप सिंह को देख हैरान हो गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता या अपने भतीजे से बात कर पाते, अमनदीप ने पिस्तौल निकाल कर गुरदीप सिंह की छाती में 2 गोलियां मार दीं। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। छेहरटा के काले गांव में दो भाई हरजिंदर सिंह पप्पू और गुरदीप सिंह अपने परिवारों के साथ रहते थे। बड़ा भाई हरजिंदर सिंह मेहनत मजदूर करता था जबकि गुरदीप सिंह आईटीआई में सेवादार के तौर पर काम करता था। दोनों भाइयों की जिंदगी सामान्य चल रही थी दोनों भाई अपने-अपने परिवार के साथ रह रहे थे। इस बीच ही दोनों में जमीन को विवाद हो गया और दोनों में कई बार झगड़ा भी हुआ। वर्ष 2013 में गुरदीप ने अपने बड़े भाई हरजिंदर सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस हादसे के बाद गुरदीप सिंह का परिवार अपने जद्दी गांव काले को छोड़ कर रामतीर्थ रोड स्थित आनंदपुर एवेन्यू में आकर रहने लगा। हरजिंदर सिंह हत्याकांड में अदालत ने आरोपी गुरदीप को उम्रकैद की सजा सुनाई। करीब छह माह पहले ही गुरदीप सात साल की सजा पूरी करने के बाद रिहा होकर अपने घर आया था। चाचा की रिहाई के बाद से ही हरजिंदर सिंह का लड़का तभी से अपने चाचा की हत्या के षड्यंत्र रचने में लगा था। अमनदीप सिंह को पता चला कि उसका चाचा गांव में आया हुआ है, तो वह वहां पहुंच गया। अमनदीप ने अपने चाचा गुरदीप को मिस्त्री के घर से बाहर निकलते ही रोक लिया और पिस्तौल निकाल कर उसके सीने में दो गोलियां उतार अपने पिता की हत्या का बदला लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed