फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The miscreant got injured after being shot by police in an encounter

Amritsar News: मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश जख्मी

Thu, 22 May 2025 08:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
The miscreant got injured after being shot by police in an encounter
गुरदासपुर। गुरदासपुर के गांव निक्का सहूर के पास एक बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश जख्मी हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जसपाल सिंह उर्फ जस्सी के रूप में हुई है, जो कि बटाला का रहने वाला है और पुलिस को इसकी तलाश थी। इसने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग की थी। जख्मी आरोपी का इलाज गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि पुलिस ने टी पॉइंट कलानौर में नाकेबंदी की गई थी। इसी दौरान एक बदमाश जसपाल सिंह उर्फ जस्सी सामने से आ रहा था। जब पुलिस पार्टी ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह मोटरसाइकिल भगाने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने अपने 30 बोर के पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी जो की एक फायर पुलिस की गाड़ी पर लगा और आरोपी का एक फायर मिस हो गया। पुलिस ने भी आरोपी पर फायरिंग की गई। इसमें आरोपी की टांग पर गोली लगने से वह जख्मी हो गया और उसका मोटरसाइकिल सड़क पर ही गिर गया। तभी पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया और इसे 30 बोर के पिस्टल बरामद कर लिया है। जख्मी आरोपी को इलाज के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। एसएसपी गुरदासपुर ने कहा कि जांच पड़ताल की जा रही है कि इस आरोपी के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed