फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The ground situation in the matter of flood is very serious - Bajwa

बाढ़ के मामले में जमीनी हालात काफी गंभीर : बाजवा बाजवा ने बाढ़ के खतरे को देख ढिलाई बरतने के लिए आप की आलोचना की

Thu, 17 Aug 2023 06:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 17 Aug 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
The ground situation in the matter of flood is very serious - Bajwa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने वीरवार को पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर ढिलाई बरतने के लिए आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की। बजावा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को ट्वीट किया कि बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है और वह हिमाचल सरकार और बीबीएमबी अधिकारियों के संपर्क में हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर हालात काफी गंभीर है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाजवा ने कहा कि पौंग बांध से छोड़े अतिरिक्त पानी के कारण होशियारपुर के मुकेरियां और दसूहा उपमंडलों और गुरदासपुर के सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ प्रभावितों के मुताबिक बाढ़ से हुई क्षति 1988 की तुलना में काफी अधिक है। अधिकारियों को डर है कि एक दिन में सबसे खराब स्थिति हो सकती है, क्योंकि हिमाचल में भारी बारिश की आशंका है।
विज्ञापन


हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है, सैकड़ों डेयरी मवेशी बाढ़ में डूब गए हैं और लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अब जिम्मेदारी पंजाब के मुख्यमंत्री की है। उन्हें बताना चाहिए कि क्या बाढ़ की चेतावनी पहले ही जारी कर दी गई थी। यदि चेतावनी जारी की गई थी तो आप सरकार कार्रवाई करने में विफल क्यों रही? बाजवा ने कहा कि राज्य सरकार को सावधानी बरतते हुए उचित इंतजाम करने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कादियां विधायक बाजवा ने काहनूवान के निकट बेट क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और लोगों की मुश्किलें सुनी।

बाजवा ने कहा कि अब समय आ गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री जो उपदेश दे रहे हैं उस पर अमल करें. उन्हें पहले की तरह गिरदावरी रिपोर्ट का इंतजार किए बिना तुरंत राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। उन्हें सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े दावे करने से बचना चाहिए और तुरंत मुआवजा देना चाहिए.


उन्होंने कहा कि आप सरकार को उन किसानों को 50,000 रुपये प्रति एकड़ की राहत देने की घोषणा करनी चाहिए जिनकी फसलें खराब हो गई हैं। जिन मजदूर वर्ग और अन्य परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें कम से कम 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। इस प्राकृतिक आपदा में जिनके मवेशी मरे हैं, उनके मालिक को 50 हजार रुपये भी दिए जाएं। बाजवा ने कहा कि मृतकों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाना चाहिए.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed