फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The batch will leave for Pakistan on 12

12 को पाकिस्तान रवाना होगा जत्था

Thu, 08 Apr 2021 10:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
The batch will leave for Pakistan on 12
अमृतसर। बैसाखी पर्व के मौके पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था 12 अप्रैल को एसजीपीसी मुख्यालय तेजा सिंह समुंद्री हाल से रवाना होगा। कोरोना संबंधी जांच अनिवार्य होने के कारण 9-10 अप्रैल को एसजीपीसी से संबंधित 793 और अन्य संगठनों के श्रद्धालुओं की कोरोना जांच होगी। एसजीपीसी के मुख्यालय तेजा सिंह समुंद्री हाल में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से यह जांच होगी। एसजीपीसी ने वीजा के लिए 793 लोगों के आवेदन केंद्र सरकार को भेजे थे, जिन्हें मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा अन्य संगठनों के श्रद्धालुओं को वीजा मिला है। जिनके वीजा मंजूर हुए हैं, उन सभी को कोरोना जांच करवानी होगी। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने की अनुमति मिलेगी। इससे पहले पाकिस्तान की सरकार ने साफ किया था कि श्रद्धालुओं को 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही पाक आने की इजाजत होगी। सड़क मार्ग से यह जत्था 12 अप्रैल को गुरुद्वारा पंजा साहिब (पाकिस्तान ) पहुंचेगा। विभिन्न गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के बाद जत्था 22 अप्रैल को स्वदेश लौटेगा। बता दें कि पाकिस्तान ने करीब 1100 सिख श्रद्धालुओं के लिए वीजा जारी करने की अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed