फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The basic list published by SGPC regarding votes is flawed: Dhami

एसजीपीसी की वोटों संबंधी प्रकाशित बुनियादी सूची दोष पूर्ण : धामी

Sat, 11 Jan 2025 10:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:43 AM IST
विज्ञापन
The basic list published by SGPC regarding votes is flawed: Dhami
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने गुरुद्वारा चुनाव कमिश्नर जस्टिस एसएस सारो को पत्र लिख कर कमीशन की ओर से एसजीपीसी की आम चुनाव संबंधी प्रकाशित बुनियादी सूची के संबंध में एतराज दर्ज करवाए हैं।
धामी ने कहा कि प्रकाशित की गई सूची में कई गैर सिखों के नाम सामने आ रहे हैं। इनके नाम के साथ सिंह व कौर भी शामिल नहीं है। इसके अलावा सूचियों में वोटरों की पहचान के लिए पहचान दर्शाती हुई फोटो भी शामिल नहीं की गई है। प्रकाशित की सूचियां हासिल करने में सिख संगत को बड़ी परेशानी आ रही है। धामी ने कहा कि इस चल रही प्रक्रिया के तहत सही तरीके से एतराज दर्ज करवाने संभव नहीं है। इस सबसे पंजाब सरकार की मनमर्जी स्पष्ट हो रही है। इस संबंध में एसजीपीसी पहले ही आशंका प्रकट कर चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि बिना फोटो वाली सूची वोटरों की ओर से फोटो सहित जमा करवाए गए फार्म की जगह बूथ स्तर पर तैनात बीएलओ की ओर से विधानसभा व लोकसभा चुनाव संबंधी सूची में उठा कर तैयार की गई है। एसजीपीसी की बेहतर प्रबंधकीय व्यवस्था के लिए यह जरूरी है कि इस संस्था के सदस्य चुनने के लिए वोटर भी नियमों के अनुसार योग्य तरीके से ही रजिस्टर किए जाएं।
विज्ञापन

गुरुद्वारा चुनाव आयोग को लिखे पत्र में एडवोकेट धामी ने मांग की है कि वोटर सूचियों को आन लाइन किया जाए व बनाए गए केंद्रों पर उपलब्धता यकीनी बनाई जाए। गुरुद्वारा चुनाव आयोग की ओर से वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के समय फोटो सहित फार्म जमा करवाने की हिदायतों के मद्देनजर सूची वोटरों की फोटो सहित प्रकाशित की जाए, ताकि पता लग सके कि वोटर बनने वाला व्यक्ति केशधारी सिख है। उन्होंने गैर सिखों के शामिल नाम खारिज करने के आदेश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed