फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Ten traders got permission to sell crackers in Amritsar

अमृतसर: 10 कारोबारियों को मिली पटाखों की बिक्री की इजाजत, ड्रा के जरिये निकाले नाम, 996 आवेदन रद्द

Mon, 25 Oct 2021 07:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर(पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर(पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Oct 2021 07:19 PM IST
सार

बिक्री की इजाजत के लिए प्रशासन के पास 1006 आवेदन आए थे। जिनमें से 996 आवेदन रद्द हो गए। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार सिर्फ दस लोगों को ही लाइसेंस दिया जाना था। जोकि ड्रा के माध्यम से दिए गए।

विज्ञापन
Ten traders got permission to sell crackers in Amritsar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के मुताबिक अमृतसर में पटाखों की बिक्री करने के लिए पिछले साल की तरह दस लोगों के नाम ड्रा के जरिये निकाले गए। इसके साथ ही अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) रूही डग ने दीवाली पर पटाखों की बिक्री के लाइसेंस के आवेदन में से 996 आवेदन निरस्त कर दिए। इस मौके पर डीसीपी कानून व्यवस्था पीएस भंडाल और एसडीएम -1 राजेश शर्मा उपस्थित थे।

विज्ञापन


एडीसी रूही डग ने बताया कि इस बार पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन के पास 1006 आवेदन आए थे। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार सिर्फ दस लोगों को ही लाइसेंस दिया जाना है। इसलिए पारदर्शी तरीके से ड्रा निकाला गया और 10 कारोबारियों के आवेदन लाइसेंस के लिए स्वीकार किए गए। उन्होंने बताया कि ड्रा से नाम निकाले जाने वाले कारोबारी अपना लाइसेंस डीसीपी कानून-व्यवस्था के दफ्तर से ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार से अपने स्टाल न्यू अमृतसर में लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : डेरा प्रमुख की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें: राम रहीम के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी, 29 अक्तूबर को पेश करने का आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने व्यापारियों से कहा कि पटाखों की बिक्री किए जाने वाली जगह पर पूरी सावधानी बरती जानी चाहिए। पटाखा कारोबारियों को सरकार की तरफ से जारी हिदायतों का सख्ती से पालन करना होगा। इस मौके पर डीसीपी भंडाल ने बताया कि पटाखे बेचने वाली जगह पर सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं। सिर्फ लाइसेंस धारकों को ही पटाखों की बिक्री करने की इजाजत होगी और बिना लाइसेंस के पटाखा बेचने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed