{"_id":"60abddfc8ebc3ebb1b2660fd","slug":"talwandi-kalan-government-school-will-be-named-after-jathedar-vedanti-amritsar-news-pkl4143969101","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवंडी कलां सरकारी स्कूल का नाम जत्थेदार वेदांती के नाम पर होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवंडी कलां सरकारी स्कूल का नाम जत्थेदार वेदांती के नाम पर होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व ग्रंथी और श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती के भोग के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपना शोक संदेश भेजा। मीडियम इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह के हाथों भेजे अपने शोक संदेश में उन्होंने जत्थेदार वेदांती की बेवक्ती मौत पर दुख का इजहार करते हुए उनके पैतृक जिले लुधियाना के तलवंडी कलां के गांव के सरकारी स्कूल का नाम जत्थेदार वेदांती के नाम पर रखने का एलान किया है।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि जत्थेदार वेदांती ने श्री हरिमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी रहते बखूबी अपनी सेवाएं निभाईं। उन्होंने अपना पूरा जीवन गुरु साहिब की सेवा में लगाया। इसे कभी भी पूरी नहीं होने वाली कमी बताते हुए कैप्टन ने अरदास की कि परमात्मा से उन्हें अपने चरणों में जगह दें।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि जत्थेदार वेदांती के अकाल चलाना की खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा। जत्थेदार वेदांती एक अच्छे विद्वान होने के साथ गुरबानी के भी ज्ञाता थे। उन्होंने जत्थेदार रहते हुए सिख पंथ के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए। वेदांती के निधन से सिख पंथ और उनके प्रशंसकों को गहरा धक्का लगा है। उन्होंने पूर्व जत्थेदार के पारिवारिक सदस्यों और प्रशंसकों को वाहेगुरु का भाना (इच्छा) मानने की अरदास भी की।