फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sukhbir Badal will sue Transport Minister Bhullar for defamation

पंजाब: ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर पर मानहानि का मुकदमा करेंगे सुखबीर बादल, बदनाम करने का लगाया आरोप

Wed, 14 Dec 2022 06:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 14 Dec 2022 06:56 PM IST
सार

बादल ने कहा कि मंत्री भुल्लर ने उन्हें ट्रांसपोर्ट माफिया बोलकर बदनाम किया है। उन्होंने मीडिया से भी उनके लिए ट्रांसपोर्ट माफिया शब्द का इस्तेमाल न करने की बात कही है।

विज्ञापन
Sukhbir Badal will sue Transport Minister Bhullar for defamation
सुखबीर बादल। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर मानहानि का केस करने का एलान किया है। बादल ने कहा कि मंत्री भुल्लर ने उन्हें ट्रांसपोर्ट माफिया बोलकर बदनाम किया है।

विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से भी उनके लिए ट्रांसपोर्ट माफिया शब्द का इस्तेमाल न करने की बात कही है। वर्ष 1997 से उनके परिवार की ट्रांसपोर्ट कंपनी चल रही है। दुनिया के अनेकों कारोबारी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। सुखबीर अमृतसर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उधर मुद्दे के संबंध में ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मामले में नोटिस तो उनके द्वारा जारी किया जाएगा। बादलों द्वारा पंजाब में अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार की परमिशन लिए बिना ट्रांसपोर्ट पॉलिसी को अपनी मनमर्जी से बनाया और अपनों को ही परमिट मुहैया करवाए। मंत्री भुल्लर ने कहा कि उन्होंने बादलों को माफिया नहीं कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed