फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   strike, batala strike, strike on suspesion, unlimited strike in batala, batala, amritsar

‘सस्पेंशन वापस न हुआ तो बेमियादी हड़ताल’

Thu, 23 Jun 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 23 Jun 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
strike, batala strike, strike on suspesion, unlimited strike in batala, batala, amritsar
इंस्पेक्टर खुशबीर सिंह के मुअत्तली के आर्डर की सूचना मिलते ही यूनियन के कर्मचारी हड़ताल करके नारेबाजी करते हुए। - फोटो : amarujala
पालिथीन की चेकिंग को लेकर भाजपा नेता से विवाद होने के बाद सेनेटरी इंस्पेक्टर खुशबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। इस कार्रवाई के खिलाफ वीरवार को नगर परिषद के कर्मचारियों, इंस्पेक्टर और सफाई सेवकों ने हड़ताल कर दी। सफाई सेवकों ने कार्यालय के बाहर गंदगी से लदी ट्रालियां खड़ी कर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


म्यूनिसिपल कर्मचारी संघ बटाला के प्रधान विद्यासागर और चेयरमैन राम लुभाया ने हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ने 17 जून को अपनी मीटिंग में चेतावनी दी थी, कि अगर राजनीतिक कारणों से सेनेटरी इंस्पेक्टर खुशबीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई, तो कर्मचारी हड़ताल करने पर मजबूर होंगे, लेकिन। इसके बावजूद खुशबीर सिंह को मुअत्तल कर दिया गया। इससे कर्मचारियों के मनोबल में गिरावट आई है। कर्मचारी और अधिकारी अपनी फील्ड ड्यूटी सही ढंग से नहीं निभा सकेंगे। 
विज्ञापन


नेताओं ने कहा हाईकोर्ट के निर्देश के बाद डीसी के आदेश पर खुशबीर सिंह पॉलिथीन लिफाफों को जब्त करने के लिए बाजारों में गए थे। उन्होंने कहा कि बटाला नगर परिषद सफाई के मामले में पूरे पंजाब में एक नंबर पर आई है। सेनेटरी इंस्पेक्टर को राजनीति के तहत बलि का बकरा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि निलंबन आदेश वापस नहीं लिया गया गया तो सोमवार से अनिश्चितकाल हड़ताल शुरू की जाएगी। इस मौके पर नगर परिषद के एएमई बलकार सिंह, अमरजीत सिंह, नरेश कुमार, स्वीटा, ज्योति बाला, सिटी वाल्मीकि सभा के प्रधान वजीरा भट्टी, सफाई सेवक विजय कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed