फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Six mobiles gangster horse found Amritsar Central Jail

अमृतसर के केंद्रीय जेल में गैंगस्टर घोड़ा सहित पांच से मिले छह मोबाइल

Fri, 22 Jan 2021 07:11 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Six mobiles gangster horse found Amritsar Central Jail
अमृतसर। फतेहपुर स्थित केंद्रीय जेल में सुरक्षा कर्मियों की ओर से चलाए गए सर्च अभियान के दौरान पांच कैदियों से छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिन कैदियों से मोबाइल बरामद हुए हैं, उनमें से कुख्यात गैंगस्टर कार्तिक भट्टी उर्फ घोड़ा भी शामिल है। इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट दविंदर सिंह के बयान पर गिलवाली गेट स्थित हरिजन कॉलोनी निवासी कार्तिक भट्टी उर्फ घोड़ा, कोट मित्त सिंह निवासी अमन मलिक उर्फ नकल, आंबेडकर कॉलोनी निवासी अजय कुमार उर्फ नन्नू, छेहरटा स्थित भल्ला कालोनी निवासी परवीन सभ्रवाल और खडूर साहिब निवासी जसपाल सिंह उर्फ जस्सा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जेल प्रबंधन को सूचना मिली थी कि कुख्यात गैंगस्टर कार्तिक उर्फ घोड़ा जेल की बैरक में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। इसी आधार पर जेल के सुरक्षा कर्मियों ने चेकिंग अभियान चलाया तो इन कैदियों से कुल छह मोबाइल बरामद हुए। थाना इस्लामाबाद के इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों से मिले मोबाइल साइबर शाखा ने कब्जे में ले लिए हैं। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी गैंगस्टर व अन्य मामलों में बंद चार अन्य कैदी किसके संपर्क में थे। गिलवाली गेट के पास रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर घोड़ा ने जून 2018 में गोलबाग के पास कांग्रेस पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान हत्याकांड में कुख्यात गैंगस्टर करण मस्ती के लिए रेकी की थी। इसके अलावा घोड़ा के खिलाफ मारपीट, गुंडागर्दी, हत्या के प्रयास के दर्जनभर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed