फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Shots fired in dispute over minor issue, one killed, two injured

मामूली बात पर विवाद में गोलियां चलीं, एक की मौत, दो घायल

Sat, 18 Jun 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Shots fired in dispute over minor issue, one killed, two injured
अमृतसर। अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर स्थित ड्रीम सिटी के पास प्रॉपर्टी विवाद के कारण हुए झगड़े में गोलियां चल गईं। पार्टी के आयोजन के बाद हुई अंधाधुंध फायरिंग में नरिंदर सिंह नामक युवक की मौत हो गई जबकि रणजोध सिंह और चरण सिंह गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, जबकि फायरिंग में जख्मी हुए दोनों लोगों को अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डीएसपी अटारी बलबीर सिंह संधू ने बताया कि इसमें आरोपियों की पहचान करने के बाद 5 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एनआरआई महिंदर पाल लंदन से आकर यहां रह रहा है। उसकी माइकल के साथ दोस्ती है। शुक्रवार रात ड्रीम सिटी में स्थित एक क्लब में पार्टी कर रहे थे। पार्टी में शहर के कई बड़े और रसूखदार लोग पहुंचे हुए थे। पार्टी के दौरान रियल इस्टेट कारोबारियों दोस्तों महिंदर पाल और माइकल में मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक गुट ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में छेहरटा निवासी नरिंदर सिंह की मौत हो गई जबकि रणजोध सिंह उर्फ सन्नी यामा और चरणजीत सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने साथियों के साथ घटनास्थल से भाग गया। जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस वहां देरी में पहुंची। फिलहाल चाटीविंड पुलिस ने रियल इस्टेट कारोबारी महिंदर निवासी ड्रीम सिटी सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सूचना है कि इसमें पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका खुलासा बहुत जल्द पुलिस कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियल इस्टेट कारोबारी माइकल का कहना है कि शुक्रवार की रात ड्रीम सिटी स्थित एक क्लब में पार्टी थी। उसमें वह अपने साथियों के साथ पहुंचे थे। पार्टी में रियल इस्टेट कारोबारी महिंदर को उन्होंने सत श्रीअकाल बुलाया तो उसने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। उन्होंने कुछ नहीं कहा, ताकि पार्टी खराब न हो। पार्टी खत्म होने के बाद उन्होंने अपने साथी को कहा कि वह हमसे क्या चाहता है, उसने गाली-गलौज क्यों किया। थोड़ी देर में ही उन्हें महिंदर का फोन आया और कहा हम बैठकर बात करते हैं। वे उस समय नहीं गए, क्योंकि महिंदर पाल काफी नशे में था, तो वे वहां से चले गए।

माइकल ने बताया कि जब वे बेस्ट प्राइज के निकट पहुंचे तो महिंदर सफेद रंग की कार में अपने साथियों साथ वहां पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में छेहरटा के घनूपुर निवासी नरिंदर सिंह, रणजोध सिंह उर्फ सन्नी यामा और चरणजीत सिंह को गोलियां लगी। अस्पताल ले जाते हुए नरिंदर की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था काफी खराब हो चुकी है। लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच करवाई जानी चाहिए, कि महिंदर पाल के पास हथियार कैसे आए। डीएसपी बलबीर सिंह संधू ने कहा कि इसमें 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद 4 हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed