{"_id":"96602293e51a740916f0338f783aa179","slug":"shoot-teenager-kite-flying-leg-bullet-amritsar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग उड़ा रहे किशोर की टांग पर लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग उड़ा रहे किशोर की टांग पर लगी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 16 Jan 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़ के रहने वाले एक किशोर के पैर पर छत पर पतंग उड़ाते समय गोली लग गई। किशोर हरमणप्रीत सिंह को शनिवार को अरोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने घायल के पिता सुलखन सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना छेहरटा के एएसआई व जांच अधिकारी राजिंद्र सिंह ने बताया कि सुबह दस बजे हरमणप्रीत सिंह घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था।
इस दौरान न जाने कहां से गोली आकर हरमण की टांग पर लग गई। गोली लगने से हरमणप्रीत बेहोश हो गया। उसे परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।