{"_id":"620ceb394d9abb6d5346515f","slug":"shock-to-congress-mayor-of-amritsar-join-aam-aadmi-party-amritsar-news-pkl4421670126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को झटका, अमृतसर के मेयर आम आदमी पार्टी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को झटका, अमृतसर के मेयर आम आदमी पार्टी में शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावों से सिर्फ चार दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पिछले कई दिनों से कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार से दूरी बनाए रहे अमृतसर के नगर निगम मेयर करमजीत सिंह रिंटू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रिंटू को पार्टी में शामिल करते हुए उनका स्वागत किया। इस मौके पर आप आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान व आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान भी उपस्थित थे।
करमजीत सिंह रिंटू उत्तरी विधानसभा हलका से पार्टी की टिकट के इच्छुक थे, क्योंकि मौजूदा विधायक सुनील दत्ती का हलके में बहुत ज्यादा आधार नहीं होने और लोगों से दूरी बनाए रखने के चलते वोटर दत्ती से नाराज चल रहे थे। मेयर रिंटू का नार्थ हलके में काफी रसूख भी था। मेयर रहते हुए रिंटू ने अपने हलके में अपने काफी संपर्क बना लिए थे। पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की ओर से उत्तरी हलके से मौजूदा विधायक सुनील दत्ती को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से रिंटू अलग-थलग हो गए थे।
करमजीत सिंह रिंटू के आम आदमी पार्टी के शामिल होने के बाद सुनील दत्ती की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि रिंटू का हलके में काफी मजबूत आधार है, तो इसका सीधा फायदा आप उम्मीदवार कुंवर विजय प्रताप सिंह को मिलने वाला है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बार उत्तरी हलके में मुकाबला शिअद के अनिल जोशी और आप उम्मीदवार कुंवर विजय प्रताप के बीच है। कांग्रेस के जिला प्रधान अश्विनी पप्पू तथा सीनियर नेता रंजन अग्रवाल भी दत्ती के चुनाव प्रचार से दूर ही हैं। हालांकि मंगलवार को बटाला रोड पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान यह दोनों नेता जरूर दिखाई दिए।
विज्ञापन
- फोटो